दरभंगा : बिहार स्थित दरभंगा के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। रविन्द्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिंटू सिंह गुरुवार रात प्रचार के बाद अपने गांव दुगौली लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। बदमाशों ने गाड़ी रुकवा कर चिंटू सिंह को गोली मारी। उन्हें दो गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। होश में आने पर पुलिस उनसे पूछताछ कर मामला दायर करेगी।
बिहार चुनाव : दरभंगा में निर्दलीय प्रत्याशी को मारी गोली, हालत नाजुक

Be the first to comment on "बिहार चुनाव : दरभंगा में निर्दलीय प्रत्याशी को मारी गोली, हालत नाजुक"