सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। वैश्विक बाजारों में आई भारी गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजार पर दिखा। सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग शेयरों में देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 917.24 अंक (1.80 फीसदी) की गिरावट के साथ 50122.07 के स्तर पर खुला। और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 267.80 अंक यानी 1.77 फीसदी नीचे 14829.60 के स्तर पर खुला।
शेयर बाजार खुला भारी गिरावट के साथ, सेंसेक्स खुला 917 अंक नीचे

Be the first to comment on "शेयर बाजार खुला भारी गिरावट के साथ, सेंसेक्स खुला 917 अंक नीचे"